Breaking News

तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को बनाया अपना शिकार …

जूनागढ़,  गुजरात में जूनागढ़ जिले के गिर बोर्डर पर एक गांव में तेंदुए ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया। वन विभाग के कर्मचारी ने  बताया कि रफाणा गांव में खेत मजदूरी करने आए परिवार की तीन वर्ष की रोशनी घर के पास  खेल रही थी। तभी अचानक एक तेंदुआ वहां आया और बच्ची पर हमला कर उसे मुंह में दबाकर भाग गया।

उस समय बच्ची की मां चूल्हे पर गरम पानी कर रही थी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर बच्ची की माता तेंदुए के पीछे दौड़ी लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग की टीम बच्ची के शव और तेदुए की तलाश कर रही है।