Breaking News

यूपी में 12 विदेशियों समेत 122 संदिग्ध क्वारंटाइन होम में रखे गए

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 12 विदेशियों समेत 122 संदिग्ध लोगों को देवबंद और सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटाइन होम में चिकित्सकों की निगरानी में रख गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस सोढ़ी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 लोगों को आईआईटी के कैंपस में बने क्वारंटाइन होम में रखा गया जबकि चार लोगों को लोकनिर्माण विभाग में बनाए गए क्वारंटाइन होम में रखा गया है। दो लोगों को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जामिया तिब्बियां देवबंद मैडिकल काॅलेज अस्पताल को प्रशासन ने 100 लोगो की क्षमता का
क्वारंटाइन  होम बनाया है। वहां आज तक 85 लोगों को रखा गया है। कालेज के प्रबंधक डा. सईद अख्तर ने आज जानकारी दी । उन्होंने बतायास कि आसपास और दूसरे प्रांतों से आए 85 लोगो को उनके यहां चिकित्सीय निगरानी में भर्ती कराया है। सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गये हैं।

उन्होंने कहा कि देवबंद कोतवाली क्षेत्र के राज्जूपुर गांव से मिले 12 इंडोनेशियाई और दो असम निवासी जमातियों को कल रात जांच के लिए सहारनपुर ले जाया गया।