Breaking News

हवाई यात्रा अब कहीं ज्यादा सुरक्षित, विमान दुर्घटनाओं मे गिरावट

मॉन्ट्रियल, हवाई यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है, क्योंकि विमान दुर्घटनाओं मे पिछले वर्ष गिरावट आयी है। हवाई यात्रा के लिए वर्ष 2019 ज्यादा सुरक्षित रहा और विमान दुर्घटनाओं तथा उनमें मरने वालों की संख्या में कमी देखी गयी।

कोरोना से जंग मे, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर भी उतरे

अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात संघ (आयटा) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कुल 53 विमान दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 45 विमान दुर्घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई जबकि अन्य आठ में कुल 240 लोगों की जान चली गयी। औसतन प्रति 10 लाख उड़ानों में 1.13 दुर्घटना का शिकार हुई। आठ घातक विमान दुर्घटनाओं में चार जेट और चार टर्बोप्रॉप इंजन वाले विमान शामिल थे।

कोरोना वायरस के कारण ठप्प खेल गतिविधियां के बीच, फुटबॉल महासंघ का बड़ा एक्शन

वर्ष 2018 में प्रति 10 लाख उड़ानों में 1.36 की औसत से 62 विमान दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 11 हादसों में कुल 523 लोगों की जान गयी थी। वर्ष 2014 से 2018 के दौरान औसतन हर साल 63.2 विमान दुर्घटनाओं में 303.4 लोग मारे गये थे। आयटा के महानिदेशक एलेग्जेंडर डी जुनिएक ने कहा कि वर्ष 2019 की रिपोर्ट से जाहिर है कि विमानन क्षेत्र के लिए गहनतम संकट की स्थिति में भी हम इसे और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। औसतन एक यात्री के 535 साल तक रोजाना हवाई यात्रा करने के बाद एक विमान दुर्घटना में प्राण गँवाने की आशंका हो सकती है। लेकिन हमें पता है कि एक दुर्घटना भी काफी है। हर मौत दु:खद है तथा यह महत्वपूर्ण है कि हम हवाई यात्राओं को और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करें।”

लॉकडाउन के बीच इस खिलाड़ी ने ट्रेनिंग का चुना ये अनोखा तरीका ?

पिछले साल सबसे बड़ी विमान दुर्घटना इथियोपिया के आदिस अबाबा में 10 मार्च 2019 को हुई थी। इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स विमान आदिस अबाबा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण महज 50 किलोमीटर की दूरी पर सीधे जमीन पर जा गिरा। चालक दल के आठ सदस्यों समेत विमान में सवार सभी 157 लोग इस हादसे में मारे गये। इस दुर्घटना के बाद एक-एक कर कई देशों ने और अंत में स्वयं विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने मैक्स विमानों के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया। यह प्रतिबंध अब तक जारी है।

लॉकडाउन के बीच दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बड़ी चहल पहल