Breaking News

 यादव महासभा मे शालिनी यादव ने की अपील, श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनायें

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा

द्वारा की जा रही लगातार समीक्षा बैठकों का  समापन हो गया।

लखनऊ स्थित एनी  बेसेंट कालेज मे तीसरी और अंतिम  समीक्षा बैठक संपन्न हुयी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ीं शालिनी यादव ने

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे सभा  को संबोधित करते हुये कहा कि यादव समाज को आपस मे

मिलजुलकर आगे बढ़ना होगा।

उन्होने कहा कि हम सब भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, इसलिये हमको श्रीकृष्ण के आदर्शों के साथ प्रगति के पथ

पर आगे बढ़ना है।

वे इससे पहले वाराणसी से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।

शालिनी यादव कांग्रेस के पूर्व सांसद

और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति श्यामलाल यादव की पुत्रवधू  और फैशन डिजाईनर हैं।

यादव समाज का आह्वाहन करते हुये, पूर्व मंत्री व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदेव

सिंह यादव ने कहा कि यादव समाज को लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिये।

लक्ष्य प्राप्ति के लिये संगठित प्रयास किये जाने चाहिये।

इसके लिये संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है।

उन्होने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यूपी मे महासभा का मजबूत संगठन तैयार करना है।

वह पूरे प्रदेश मे लगातार बैठकों और समीक्षा बैठकें कर सक्रिय और कर्मठ लोगों को महासभा से जोड़ने का

कार्य कर रहें हैं।

उन्होने कहा कि शीघ्र ही यादव महासभा के 75 जिलों के अध्यक्षों, 18 मंडल प्रभारियों सहित प्रदेश कार्यकारिणी

के नये पदाधिकारियों की सूची जारी की जायेगी।

यादव महासभा के मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने बताया कि यादव समाज के सबसे बड़े संगठन अखिल

भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने आठ माह के अल्प काल मे महासभा मे जान

फूंकने का कार्य किया है।

यूपी मे लोकसभा चुनाव के बाद लगातार हो रही यादवों की हत्याओं और उत्पीड़न के विरोध मे पहली बार

महासभा जगदेव सिंह यादव के नेतृत्व मे सड़कों पर उतरी और जीपीओ पर धरना प्रदर्शन  कर राज्यपाल को

ज्ञापन दिया गया।

महासभा का प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे खुला।

अनुराग यादव ने लखनऊ मे यादव भवन के निर्माण की मांग की।

महासचिव अशोक यादव ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि महासभा किसी एक दल का संगठन नही है,

यह पूरे यादव समाज का प्रतिनिधित्व करता है और उसके सुख-दुख  मे उनके साथ खड़ा है।

उन्होने बताया कि किस तरह यादव महासभा ने गोल्डेन गर्ल मुस्कान यादव के चीन जाने मे आर्थिक मदद की।

उन्होने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण  से ही यादव समाज आगे बढ़ सकता है।

 भारी बारिश के बावजूद समीक्षा बैठक में आमंत्रित 6 मंडलों के जिलों के मौजूदा पदाधिकारियों

के साथ-साथ यादव समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के इच्छुक सामाजिक व्यक्तियों  ने

भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सी0 एल0 यादव ने किया।

 बैठक में मुख्य अतिथि शालिनी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव, मुख्य महासचिव

अरूण यादव, महासचिव अशोक यादव, महासचिव सी0एल0 यादव, उपाध्यक्ष लाल बहादुर

सिंह यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला

प्रकोष्ठ प्रभा यादव, यादव डायरेक्टरी के संपादक सत्येंद्र सिंह यादव सहित विभिन्न जिलों से आये हुये अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।