केंद्रीय भंडारण निगम ने पीएम केयर्स फंड में दिये इतने करोड़ रुपये

नयी दिल्ली,  केंद्रीय भंडारण निगम ने कोरोना महामारी से निबटने के लिए ‘पीएम केयर्स’ फंड में 50 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

निगम द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार निगम ने 50 करोड़ रुपये सीएसआईआर फंड से दिये हैं। इसके अलावा निगम के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन भी दिया है जो कुल 65 लाख 42 हज़ार रुपए है। विज्ञप्ति के अनुसार लॉकडाउन की 10 दिन की अवधि में देश के 11 राज्यों में 161 रैक सामानों और छह लाख 51 टन अनाज की आपूर्विति की है तथा उसके कर्मचारी दिन रात इस काम में लगे हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार निगम ने भंडारण शुल्क में होने वाला परिवर्तन भी 30 जून तक स्थगित कर दिया है। निगम इसके कारण सात करोड़ 50 लाख रुपये के नुकसान का खुद वहन किया था।