Breaking News

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 64.4 प्रतिशत मतदान

नयी दिल्ली,लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 64.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार देश के 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में रात 11:40 बजे तक लगभग 64.4 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आयोग ने बताया कि जैसे-जैसे मतदान दल लौटते रहेंगे, इसे उनके द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अद्यतन किया जाता रहेगा और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी सेगमेंट के साथ) उपलब्ध कराया जाएगा, जैसा कि पहले चरण और दूसरे चरण में किया गया था।

आयोग के मुताबिक राज्यवार अनुमानित मतदाता मतदान रात 11:40 बजे तक इस प्रकार है….

राज्य…………………संसदीय क्षेत्र…..मतदान प्रतिशत

1. असम….. ……………4…………… 81.61

2. बिहार………………… 5…………. 58.18

3. छत्तीसगढ़……………. 7………… 71.06

4. दादरा-नगर हवेली

एवं दमन एवं दीव……….. 2…………. 69.87

5. गोवा……………………. 2………… 75.20

6. गुजरात………………….25……….. 58.98

7. कर्नाटक………………. 14………… 70.41

8. मध्य प्रदेश…………….. 9………… 66.05

9. महाराष्ट्र ……………….11…………. 61.44

10. उत्तर प्रदेश…………… 10………… 57.34

11. पश्चिम बंगाल……….. 4……………. 75.79