Breaking News

सैनिकों की वीर नारियां व आश्रित, शासकीय सेवाओं में होंगे सेवायोजित

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास मंत्री श्री चेतन चौहान ने कहा कि  सशस़्त्र सेना झण्डा दिवस हम सभी को सैनिकों के प्रति
अपना आदर, स्नेह, कृतज्ञता, एवं भावनात्मक लगाव प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
अपने जीवन की परवाह किये बिना कठिन परिस्थितियों और दुर्गम स्थानों पर रहकर राष्ट्र संप्रभुता एवं अखण्डता को सुनिश्चित करने के लिए हमारे सैनिक अपने प्राणों तक का बलिदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि शौर्य, पराक्रमएवं बहादुरी का परिचय देने के लिए उत्तर प्रदेश के शूर वीरों को 01 विक्टोरिया क्रास, 04 परमवीर चक्र, 04 अशोक चक्र तथा 1464 अन्य वीरता एवं विशिष्ट पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।
श्री चेतन चैहान आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास, लखनऊ द्वारा 02 से 08 दिसम्बर तक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाये जाने के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गौरव और सम्मान की बात है कि देश की सशस्त्र सेनाओं में सर्वाधिक सैनिक उत्तर प्रदेश राज्य से हैं। मैं राज्य के निवासियों का ध्यान उन शहीद परिवारों के प्रति भी आकृष्ट करना चाहूँगा, जिनके स्वजनों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर प्रदेश का गौरव बढाया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 01 अप्रैल 2017 से शहीद सैनिकों की वीर नारियों/आश्रितों को शासकीय सेवा में सेवायोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा अलंकरण प्राप्त सैनिकों को मिलनें वाली एक मुश्त
नगद पुरस्कार तथा वार्षिकी की धनराशि में बढोत्तरी की गयी हैै।
 सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनकी पत्नियों को प्रत्येक वर्ष जीवित प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी को आदेशित किया गया है कि वह उनके सत्यापन के लिए पूर्ण सहयोग देंगे और कोई असुविधा नहीं होने देंगे। श्री चेतन चैहान ने इस अवसर पर सभी सशस्त्र सेवारत, भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों को वीर नारियों और उनके आश्रितों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं भी व्यक्त की।