Breaking News

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

मुंबई, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने सबसे करीबी मित्र के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बीमार पड़ गई हैं।

बॉलीवुड स्टार और उनके पति रणवीर सिंह पिछले सप्ताह बेंगलुरु में अपने करीबी मित्र के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। दीपिका ने अपने प्रशंसकों को यह जानकारी इंस्टाग्राम पर दी।

दीपिका ने इंस्टाग्राम में लिखा,‘‘जब आप अपने करीबी मित्र के विवाह में खूब मस्ती करते हैं।’’ दीपिका ने साथ में एक तस्वीर भी पोस्ट भी की है जिसमें वह थर्मामीटर का स्टीकर लगाए हुए हैं।

दीपिका, मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आने वाली हैं। यह तेजाब हमले की शिकार हुई एक लड़की की कहानी है।