Breaking News

मिलिये भारत के टाप अमीरों से, सबसे युवा 24 के, तो सबसे बुजुर्ग 95 वर्ष के

नई दिल्ली, चीन की रिसर्च फर्म हुरुन इंडिया ने भारतीय अमीरों की यह लिस्ट जारी की है। बार्कलेज हुरुन इंडिया की ओर से देश के कुल 831 अमीरों की सूची तैयारी की गई है। संस्था के मुताबिक जिनकी कुल संपत्ति 6800 करोड़ रुपये तक है, उन्हें अरबपतियों (यूएस डॉलर बिलियनेयर) की इस सूची में शामिल किया गया है।

देश के 831 अरबपतियों में से सबसे ज्यादा 233 अरबपति मुंबई में रहते हैं। इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 163 अरबपति रह रहे हैं। इनमें से 27 ने देश के शीर्ष अरबपतियों में स्थान बनाया है। देश के सबसे ज्यादा अरबपतियों की सूची में तीसरा स्थान है बेंगलुरू का। बेंगलुरू में 70 अरबपति रह रहे हैं। सूची में पहला स्थान रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी का है।

बार्कलेज और हुरुन इंडिया ने 2018 (Barclays-Hurun India Rich List for 2018) के सबसे आमिर भारतीय की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 7वें साल से देश के सबसे अमीर भारतीय की लिस्ट में टॉप पर हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपति 3 लाख,71 हजार करोड़ रुपए की बताई गई है और अमीर भारतीय में पहले स्थान पर है। लिस्ट के मुताबिक, एसपी हिंदूजा परिवार की कुल संपत्ति 1.59 लाख करोड़ रुपये कही गई है और वह दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।

बार्कलेज हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स इनर्फोमेटिक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा 755वें स्थान पर हैं। बॉलिवुड अभिनेत्री असिन ने साल 2016 में राहुल शर्मा से शादी की थी। संस्था की ओर से इनकी कुल संपत्ति एक हजार करोड़ रुपये बताई गई है। देश के शीर्ष 141 अरबपतियों (बिलियनेयर) की सूची में से 27 अकेले दिल्ली से हैं। इनमें दो बड़े औद्योगिक घरानों के छह लोग शामिल हैं।

हुरुन इंडिया की लिस्ट में बताया गया है कि भारत के सबसे युवा अमीर 24 वर्ष के ओयो के रितेश अग्रवाल हैं, तो सबसे बुजुर्ग अमीर 95 वर्षीय एमडीएच के महाशय धर्मपाल गुलाटी हैं।