Breaking News

यूपी मे जिलों के बाद अब इनके नाम बदलने की तैयारी, जल्द होगी कार्यवाही

लखनऊ, जिलों के नाम बदलने के साथ-साथ कई और नाम भी बदलने की शुरूआत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा की जा रही है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने दी।

 उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किये जाने के बाद अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नाम प्रयागराज विश्वविद्यालय किया जायेगा। डा0 दिनेश शर्मा सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होने कहा कि पूरब का आक्सफोर्ड कहे जाने वाला इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नाम को प्रयागराज विश्वविद्यालय में तब्दील करने के लिए शासन जल्द कार्यवाही शुरू कर देगा।