Breaking News

दिल्ली में भूख से बेहाल लोग कुछ भी खाने को मजबूर, सीएम बोले थैंक यू मीडिया

नयी दिल्ली, दिल्ली में भूख से बेहाल लोग कुछ भी खाने को मजबूर हैं । इस पर  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार ने सब इंतजाम किया है। थैंक यू मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए।

दिल्ली में आईएसबीटी के पास यमुना पुल के नीचे काफी संख्या में लोग रहे हैं, जहां लोगों को खाने पीने की दिक्कत हो रही है।

उप राष्ट्रपति ने केंद्र और राज्य सरकारों से की अपील कहा, इन्हे दें सर्वोच्च प्राथमिकता

ये लोग भूख से बेहाल होकर सड़े हुये केले से लेकर कुछ भी खाने को मजबूर हैं। वे यहीं यमुना के किनारे ही जानवरों के साथ सोकर रात भी गुजार रहें हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार ने बेघर और मजदूरों के रहने तथा खाने के पर्याप्त प्रबंध किये हैं और किसी को परेशानी हो तो संज्ञान में आने पर सरकार उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास करेगी।

लॉक डाउन मे अन्न संकट से जूझ रहे गरीबों के लिये, राहुल गांधी ने उठायी आवाज

यमुनाघाट पर बड़ी संख्या में लोग के एकत्रित होने पर उन्होंने ट्वीट किया,“ यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए। उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है। उन्हें तुरंत शिफ़्ट करने के आदेश दे दिए हैं। रहने और खाने की कोई कमी नहीं है। किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें ज़रूर बताये।”

उन्होंने कहा,“ रोज़ 10 लाख लोगों को खाना खिलाने का सरकार ने इंतजाम किया है और भोजन कराया जा रहा है ,75 लाख लोगों को मुफ़्त राशन दिया। हज़ारों बेघरों के लिए छत का इंतज़ाम किया लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतज़ाम का पता ही नहीं चलता। थैंक यू मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए। हर गरीब तक सरकारी इंतज़ाम पहुँचायेंगे।”

दूसरे लॉकडाउन के पहले ही दिन देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी