Breaking News

सोनम कपूर ने खोले बेडरूम के सीक्रेट,बताया रात के समय किस तरह पसंद है कमरे में रहना

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अब सोनम कपूर आहूजा हो चुकी हैं। उन्‍होंने मई में अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ को काफी एन्‍जॉय कर रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स का खुलासा कर दिया है। हाल ही में सोनम कपूर अनीता श्रॉफ अदाजानिया के टॉक शो फीड अप विद द स्टार्स में पहुंचीं थी। यहां सोनम कपूर ने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट खोल डाले।

अनीता श्रॉफ अदाजानिया के टॉक शो सोनम ने बताया वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं और वो इसे काफी एन्जॉय कर रही हैं। शो के दौरान सोनम कपूर ने बताया कि वो रात में अपने बेडरूम की लाइट कभी बंद नहीं करती हैं। उन्हें लाइट खुली रखना ही पसंद है।

सोनम ने शो में यह भी बताया कि उन्हें बेडरूम में क्या पसंद है। बेडरूम सीक्रेट को लेकर जब सोनम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मुझे एक्साइटेड करने के लिए फोर प्ले से ज्यादा डर्टी टॉक्स पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें हैंड जॉब बिल्कुल पसंद नहीं हैं।सोनम कपूर ने कहा कि वे लाइट कभी बंद नहीं करती हैं। उन्‍हें लाइट खुली रखना ही पसंद है।

सोनम ने खुलासा किया कि आनंद ने उन्हें पहले अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ सेट करने की कोशिश की थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और इतने नजदीक आ गए कि एक-दूसरे की आदत पड़ गई। बाद में आनंद ने घुटनों के बल बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम इन दिनों फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में बिजी हैं।