Breaking News

घर बैठे जीतें आकर्षक इनाम, कर लें ये ऐप डाउनलोड

नई दिल्ली, अब आप घर बैठे जीतें सकते है आकर्षक इनाम, बस ये ऐप डाउनलोड कर लें.कौन बनेगा करोड़पति सीजन-10 इस वक्त अपने दूसरे हफ्ते में है। अगर आप  हॉट सीट तक पहुंचने के सपने देख रहे हैं तो KBC लेकर आया है आपके लिए सुनहरा मौका। आप KBC Play Along के जरिए ये चांस पा सकते हैं। साथ ही जीत सकते हैं Mahindra Marazzo समेत आकर्षक ईनाम।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन पर Sony Liv App डाउनलोड करनी होगी। एप को इंस्टॉल करने के बाद केबीसी प्ले अलॉन्ग खेलने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए ई-मेल आईडी का भी यूज किया जा सकता है। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप इसमें भाग ले सकते हैं।

जब कोई प्रतियोगी हॉट सीट पर होगा उस वक्त आप उसके साथ-साथ ये कॉन्टेस्ट खेल सकते हैं। जैसे-जैसे हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी के सामने प्रश्न आते जाएंगे आपके भी मोबाइल पर वही प्रश्न होंगे। आपको जवाब देने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। आप जैसे-जैसे सही उत्तर देते जाएंगे, प्वाइंट्स आपके खाते में जुड़ते रहेंगे। इसकी मदद से आप लीडर बोर्ड पर अपनी पोजीशन भी मेंटेन कर सकते हैं।

आप अगर टॉप पर रहते हैं, तो Mahindra Marazzo जीतने का मौका पा सकते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट के रूप में आखिरी सप्ताह के शो का हिस्सा बनने का भी मौका मिल सकता है।बता दें कि आप मोबाइल पर Jio TV, Airtel TV और Sony Liv के जरिए इस शो को देख सकते हैं। इसके अलावा Sony TV पर केबीसी प्रसारित होता है।