Breaking News

यादव महासभा पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू, सम्मानित कर पदाधिकारियों को सौंपी गई समयबद्ध जिम्मेदारी

लखनऊ, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने यूपी मे एक अहम आयोजन द्वारा यादव समाज को संगठित कर उन्हे सशक्त बनाने के अभियान  की शुरूआत कर दी है।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी मे हर यादव को महासभा से  जोड़ने के बड़े लक्ष्य के साथ प्रदेश के नगर, जिला व मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हे मनोनयन पत्र सौंपा गया तथा उन्हे संगठन के सशक्तिकरण के लिये समयबद्ध लक्ष्य दिये गये। यह जानकारी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने दी।

अनुराग यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालते ही  राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी 75 जिला इकाईयों के पुनर्गठन करने का निर्णय लिया था। साथ ही उन्होने मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित करने का भी अहम निर्णय लिया था।

इसके लिये प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने अशोक यादव को महासचिव, संगठन का  दायित्व सौंपते हुये मंडल व जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने के लिए समीक्षा बैठकों का आयोजन भी किया गया।

महासचिव, संगठन ने जिलों मे बैठक व वार्ता कर विभिन्न पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया पूर्ण करायी। उक्त के क्रम मे, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने मनोनीत किये गये नगर, जिला व मंडल अध्यक्षों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हे मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही नगर, जिला व मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने, कार्यकारिणी का गठन करने, विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा संग्रह करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किये।

नगर, जिला वह मंडल अध्यक्षों की अगली बैठक 22 दिसंबर 2019 को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में होगी , जिसमें उपरोक्त सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन यादव महासभा के महासचिव संगठन अशोक यादव ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जगदीश यादव, महासचिव संगठन अशोक यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, महासचिव व एमएलसी श्याम सुंदर यादव, मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रभा यादव,   आदि ने भी संबोधित किया।