Breaking News

अब यूपी में चुनाव प्रचार की कमान संभालेगी प्रियंका गांधी

priyanka-gandhiलखनऊ, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी तरह कमर कस ली है। राज्यभर में राहुल गांधी कि खाट सभा और किसानों से संवाद के बाद अब कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार की कमान संभालेगी। पूरे राज्य में प्रियंका गांधी सभाएं और रोड शो करेंगी।

यूपी में प्रियंका गांधी का दौरा अगले महीने शुरू होगा। संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी का दौरा 19 नवंबर से शुरू होगा। पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला ले लिया। क्योंकि लगातार पार्टी के दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की डिमांड भी थी कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2016 का मिशन फतह करने के लिए राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी को भी उतार दें तो चुनावी माहौल बदल जाएगा। पार्टी नेताओं को राहुल और प्रियंका गांधी के जादू से करिश्मे की तमाम उम्मीदें है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर लिए गए फैसले के मुताबिक प्रियंका गांधी अगले महीने से यूपी के दौरे पर निकलेगी। मेरठ में उनका रोड शो और सभा होगी। इसके लिए पार्टी ने लिखकर दे दिया। इस पर स्वीकृति भी हो गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी का रोड शो मेरठ से हापुड़ तक होगा। संभावना है कि पहले चरण में ही प्रियंका गांधी का मेरठ दौरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *