Breaking News

उत्तर प्रदेश में अखिलेश मंत्रिमंडल का छठा विस्तार

22_03_2013-Akhilesh cm
उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार के मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के तहत 11 नए चेहरों को शामिल किया गया, जबकि नौ मंत्रियों को प्रोन्नति दी गई है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में आज 20 मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि मंत्रिमंडल में शामिल किए गए एक मंत्री शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सके उन्हे बाद मे षपथ दिलायी जायेगी। शपथग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल राम नाईक ने स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों अरविंद सिंह गोप, कमाल अख्तर तथा विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इसके अलावा बलवंत सिंह रामूवालिया तथा साहब सिंह सैनी के रूप में नए मंत्रियों ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मंत्रिमंडल में नए राज्यमंत्री के रूप में शामिल किए गए हेमराज वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित न होने के कारण शपथ नहीं ले सके।
खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री रियाज अहमद, वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवाई, पर्यटन राज्यमंत्री मूलचन्द चैहान, प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल तथा ऊर्जा राज्यमंत्री यासिर शाह को प्रोन्नति देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई। मदन चैहान और सैयदा शादाब फातिमा को स्वतंत्र प्रभार वाले नए राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इन दोनों ने भी शपथ ग्रहण की।
इसके अलावा राधेश्याम सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, ओमकार सिंह यादव, तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, सुधीर रावत, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद और वंशीधर बौद्ध को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पवन पाण्डेय को छोड़कर बाकी सभी पहली बार राज्यमंत्री बने हैं।