Breaking News

कश्मीर के तापमान में गिरावट, शीत लहर जारी

श्रीनगर,  केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे पूरी घाटी में शीत लहर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर का शोपियां कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में रात का तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर ने 11 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने और आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं और अगले सप्ताह, जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आने के अनुमान हैं। जिससे अलग-अलग ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमापात होने के आसार हैं।