Breaking News

गायत्री प्रजापति व राज किशोर सिंह अखिलेश- मंत्रिमंडल से बर्खास्त

rajkishor-580x395मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से खनन मंत्री गायत्री प्रजापति व पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह को  बर्खास्त कर दिया है।

राज्यपाल राम नाईक मुख्यमंत्री की आज सुबह भेजी गई संस्तुति को तुरंत स्वीकार कर लिया।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग स्वतंत्र प्रभार वाले खाद्य प्रसंस्करण मंत्री मूल चंद चौहान को दिया गया है। लघु सिंचाई व पशुधन विभाग मुख्यमंत्री खुद अपने पास रखा है। समाज कल्याण मंत्री राम गोविंद चौधरी को पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री राज किशोर की छवि को लेकर भी खासे सवाल उठते रहे हैं। उन पर खनन के अलावा अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार के भी आरोप रहे हैं।विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई को सरकार व पार्टी की छवि बेहतर करने की कोशिश से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *