शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई,  विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

बीएसई का सेंसेक्स 12.55 अंक की मामूली गिरावट में 77,976.13 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत ही हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 231.33 अंक (30 प्रतिशत) ऊपर 78,220.01अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 30.85 अंक टूटकर 24,165.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 60.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,257.10 अंक पर था।

आईटी, धातु और सार्वजनिक बैंकिंग सेक्टरों में गिरावट रही जबकि एफएमसीजी, मीडिया, रसायन, ऑटो, निजी बैंकिंग, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर और मारुति सुजुकी के शेयर फिलहाल दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और ट्रेंट के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहे हैं। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस और इंडिगो के शेयर दबाव में हैं।

Related Articles

Back to top button