Breaking News

चुनाव जीतने के लिए देश को युद्ध में धकेल सकते हैं मोदी : दिग्विजय सिंह

 modiनई दिल्ली, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को युद्ध जैसे हालात में धकेलने का आरोप लगाते हुए  कहा कि उन्हें अगला चुनाव जीतने के लिए यही एक मात्र सही विकल्प नजर आ रहा है।

सिंह ने भारत तथा पाकिस्तान से युद्ध की बातें समाप्त करके बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया युद्ध के सौदागर मोदी धीरे-धीरे देश को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात में धकेलना चाहते हैं। इसे वह अगला चुनाव जीतने के एक मात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं। लेकिन ऐसा करके वह सिर्फ पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा वहां की सेना को फायदा पहुंचा रहे हैं और पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं। सिंह ने भारत और पाकिस्तान से युद्ध की बातें बंद करके बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या परमाणु हथियार से लैस भारत और पाकिस्तान युद्ध लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को युद्ध के बारे में सोचने की बजाए भूख और कुपोषण से मिलकर लडने की नीति पर काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *