नोटबंदी के फैसले पर जनता ने मुहर लगा दी है- अमित शाह

amit-shah-in-haridwarनयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंडीगढ़ निगम चुनावों में पार्टी को मिली शानदार सफलता पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और कहा है कि इस चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले पर मुहर लगाने का काम किया है।
भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये कुल 26 सीटों में से 20 पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा के गठबंधन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली है। विपक्षी कांग्रेस महज चार सीटों तक ही सिमट गई। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता। भाजपा ने कुल 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का जनता ने हृदय से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण के फैसले के बाद संपन्न हुए राजस्थान,गुजरात और महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय के चुनावों और विधानसभा एवं लोकसभा उपचुनावों के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्ष विमुद्रीकरण के फैसले का राजनीतिकरण करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद देश के अलग.अलग हिस्सों में हुए सभी चुनावों में देश की जनता ने विपक्ष को यह अच्छे से समझाया है कि जनता का मूड क्या है और राजनीति की दिशा क्या है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के परिणाम श्री मोदी के दृष्टिकोण और भाजपा की श्पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंसश् की नीति में देश की जनता की अटूट आस्था और विश्वास का एक और उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि देश के सभी हिस्से में जहां-जहां भी विमुद्रीकरण के फैसले के बाद चुनाव हुए हैं और जनता ने भाजपा को प्रचंड विजय दिलाते हुए प्रधानमंत्री के फैसले पर मुहर लगाई है, इसके लिए वह एक बार फिर से उन्हें धन्यवाद देते हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बहुत.बहुत शुभकामनाएं देते है।

Related Articles

Back to top button