पद्म अवार्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन शुरू, आया इंटरएक्टिव डैशबोर्ड

padma-awards-2016नई दिल्ली,  देश के सम्मानित पुरस्कार पद्म अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है, जिससे कहीं कोने में छिपे गुणों को भी सामने आने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पद्म अवार्ड वेबसाइट ने 1954-2016 के पद्म पुरस्कार विजेताओं का इंटरएक्टिव डैशबोर्ड रिलीज किया है। इस डैशबोर्ड के जरिए यूजर्स विजेताओं के बारे में हर जानकारी हासिल कर सकती है जैसे किसे सम्मानित किया गया था, क्या सम्मान था, किस वर्ष यह सम्मान दिया गया और विजेता का व्यवसाय क्या था और वह किस राज्य का निवासी था। अब कोई भी भारतीय किसी भी कामयाब शख्स का नाम सम्मानित पद्म पुरस्कार के लिए दे सकता है। सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। पद्म अवार्ड की वेबसाइट ने नया इंटरएक्टिव डैशबोर्ड रिलीज किया है जिसपर 1954 से अब तक के सभी विजेताओं के बारे में जानकारियां दी गई हैं। इसमें 4400 विजेताओं के नाम व उनसे संबंधित सभी जानकारियां दर्ज हैं। अब नॉमिनेशन ऑनलाइन बनाया जा सकता है लेकिन जो भी नामित किए जाएंगे उन्हें वैधता के लिए आधार विवरण देना होगा। जनरल पब्लिक के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया के खोले जाने से उन लोगों की पहचान सामने आएगी जिनकी खूबियां औरों के नजर से छिपी है। सरकार को 1700 से अधिक नॉमिनेशन प्राप्त हो चुके हैं और इसके लिए अंतिम तारीख 15 सितंबर है।

Related Articles

Back to top button