Breaking News

बारिश से मुंबई हुई पानी पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

barishमुंबई,  मुंबई में बारिश से बहुत बुरा हाल है, मुंबई और आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह जनजीवन भी प्रभावित हो चुका है। मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हैं। सायन-कुर्ला ट्रैक पर पानी जमा होने से कल्याण से सीएसटी की ओर जाने वाली लोकल ट्रेने ठप हैं।सेंट्रल व हर्बर लाइनों पर लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। बारिश की वजह फ्लाईटे भी प्रभावित हैं। आधे घंटे से अधिक देरी से उड़ाने संचालित हो रही हैं।लोग अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। कुछ स्थानों पर तो प्लेटफार्म तक पानी आ चुका है। सड़कों पर भी भारी जलजमाव हो चुका है। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही दुकानों आदि में भी पानी भर गया है। इससे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। रात से बारिश काफी तेज है और कयास लगाया गया है कि अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का यही हाल रहने वाला है। कई स्टेशनों पर पटरियां पानी में डूब गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी दी है।वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे मेट्रो स्टेशन के नीचे का पूरा इलाका पानी से भर गया। ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर सायन की ओर जाने वाला रूट जाम बताया जा रहा है। बारिश के कारण मुंबई में उतरने वाले विमान 15-20 मिनट की देरी से लैंड कर रहे हैं।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश से मुंबई में कई जगहों पर पानी भर गया है। जिसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक की गति धीमी हो गई है। गोदामों और दुकानों में पानी भरने से कारोबारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *