Breaking News

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बांटे विभाग

AkhileshYadav portयूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। अखिलेश ने कई ताकतवर मंत्रियों का कद छोटा कर दिया तो कई मंत्रियों को जबरदस्‍त प्रमोशन दिया है। छठें मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद मुख्यमंत्री के प्रस्‍ताव पर 15 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 10 राज्य मंत्री को विभाग आवंटित किए गए। इनमें 9 मंत्री ऐसे भी हैं, जिनसे पहले उनका विभाग ले लिया गया था। इसके साथ ही अब सीएम के पास 53 विभाग बचे हैं।
कैबिनेट मंत्री अहमद हसन से स्वास्थ्य विभाग ले लिया गया है। इन्‍हें बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है। स्वास्‍थ्‍य विभाग सीएम ने अपने पास रखा है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अरविंद सिंह गोप को ग्राम्य विकास विभाग सौंपा गया है, जोकि इनके पास पहले से था।
एक बार फिर बलराम यादव पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुलायम के खास माने जाने वाले बलराम के पास अभी तक कारागार विभाग था। इनसे यह विभाग वापस लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है। अवधेश प्रसाद- इन्‍हें होम गार्ड, प्रांतीय रक्षादल विभाग सौंपा गया है। इनके पास पहले समाज कल्‍याण विभाग था, जिसे सीएम अखिलेश ने वापस ले लिया था। अखिलेश ने पारसनाथ यादव से उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण विभाग लेकर उन्हें ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग दिया है।
राम गोविंद चौधरी से बेसिक शिक्षा विभाग वापस लेकर समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया है। परिवहन विभाग संभालने वाले दुर्गा प्रसाद यादव को अब वन विभाग सौंपा गया है। ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से होम गार्ड एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग वापस लेकर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग सौंपा गया है। राजा भैया को बर्खास्त मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह का विभाग स्टाम्प और न्यायालय शुल्क, पंजीयन, नागरिक सुरक्षा विभाग सौंपा गया है। इससे पहले इनके पास खाद्य एवं रसद विभाग का जिम्मा था। इकबाल महमूद से मत्स्य एवं सार्वजानिक उद्यम वापस लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सौंपा है। महबूब अली से माध्यमिक शिक्षा विभाग वापस लेकर रेशम एवं वस्त्रोद्योग विभाग दिया गया है। पहले यह विभाग बर्खास्त मंत्री शिव कुमार बेरिया संभाल रहे थे। कमाल अख्तर को कैबिनेट मंत्री बनने के बाद इन्‍हें राजा भैया का विभाग खाद्य एवं रसद विभाग सौंपा गया है। अभी तक कमाल अख्तर राज्य मंत्री पंचायती राज थे।
विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह पर विशेष अनुकंपा रही है। इन्‍हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान (कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात एवं कृषि विपणन को छोड़कर) विभाग सौंपा है। कैबिनेट में नए चेहरे के रूप में आए बलवंत सिंह रामूवालिया को कारागार विभाग सौंपा गया है। यह विभाग पहले बलराम यादव के पास था। साहब सिंह सैनी को बर्खास्त अंबिका चौधरी का पिछड़ावर्ग कल्याण और विकलांग जन विकास विभाग सौंपा गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com