Breaking News

यूपी में भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से- अमित शाह

amit shahनई दिल्ली, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में भाजपा को बड़े अंतर से जीत हासिल होगी और भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है इसलिए वह नहीं बता सकते कि भाजपा कितने सीटों पर जीत दर्ज करेगी लेकिन जादुई आंकड़ा 203 है और इससे अधिक सीटें भाजपा को मिलेंगी।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि भाजपा का मुख्य मुकाबला सत्ताधारी समाजवादी पार्टी से है। मगर उनकी बात को मीडिया हमेशा थोड़ी देर से ही गंभीरता से लेती है। यूपी में मोदी लहर के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में ही मोदी लहर है। उनको लगता है कि मोदी सरकार के अच्छे कामों का प्रभाव पूरे देश में देखने को मिल रहा है और लोग उसे महसूस कर रहे हैं। ऐसा ही यूपी का हाल है। शीला दीक्षित जैसे ब्राह्मण चेहरे को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि उन्होंने कभी इतनी जाति आधारित राजनीति भाजपा में नहीं सोचा है। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस के लिए संभावनाएं काफी कम हैं। बसपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने बसपा को कमजोर नहीं किया है। अपने आंतरिक मामलों के कारण बसपा कमजोर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *