Breaking News

राजाभैया ने कुण्डा से लगातार छठवीं बार निर्दलीय जीतकर बनाया रिकार्ड

rajabhiaya19_650x500_030713113006प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा क्षेत्र के विधायक प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ने अपना ही रिकार्ड तोड़कर लगातार छठवीं बार निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीत हासिल की।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के जानकी शरण पाण्डेय को एक लाख तीन हजार 353 मतों से पराजित किया।
राजाभैया ने वर्ष 1993 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनाव लडा था और 67 हजार 287 मतों के अंतर से जीते थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में 1996 में 80 हजार 741 मतों सेए 2002 में 81 हजार 648 मतों सेए 2007 में 53 हजार 128 मतों से तथा 2012 के विधानसभा चुनाव में 88 हजार 255 मतों से और 2017 में डबल हैट्रिक बनाते हुए लगातार छठवीं बार जीत हासिल की। उन्होंने इस बार एक लाख तीन हजार 353 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
राजाभैया के करीबी एवं बाबागंज;सुद्ध सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सरोज को भी चुनाव जीतने में सफल हो गये हैं। श्री सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पवन कुमार को 36 हजार 941 मतों से पराजित किया। इस सीट पर लगातार पांचवीं बार निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में राजाभैया के करीबी ही जीत हासिल किये हैं। वर्ष 1996 और 2002 में उनके करीबी रामनाथ सरोज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक बने थे। श्री सरोज के निधन के बाद उनके बेटे विनोद सरोज 2007 एवं 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक बने थे। इस बार 2017 में मोदी लहर के बाद भी विनोद सरोज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *