Breaking News

समाजवादी पार्टी पांच नवंबर को 25 साल पूरे होने पर मनाएगी रजत जयंती

mulayam-si13507लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पांच नवंबर को सपा अपने 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मनाएगी। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस प्रोग्राम को वे सफल बनाएं और ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों। रजत जयंती लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क मे मनायी जायेगी।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अपने 25 साल मे समाजवादी पार्टी मे मामूली लोग भी सरकार में मंत्री बने हैं। उन्होने कहा कि यह सपा का चमत्कार है कि गायत्री प्रजापति जैसे साधारण परिवार से निकले लोग भी मंत्री हैं। वह प्रभावशाली मंत्री और नेता हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा का उपेक्षित वर्ग के लिए काम करने का लक्ष्‍य है। राजनीति में कुर्सी महत्‍वपूर्ण नहीं है।

एक दूसरे सवाल के जवाब में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा का चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। उन्होंने चुनाव में गठबंधन की खबरों को खारिज कर दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *