Breaking News

समाजवादी सरकार खेलों एवं खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध-अखिलेश यादव

Akhilesh_Yadav प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की वर्तमान समाजवादी सरकार खेलों एवं खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खिलाडि़यों के खेल में निखार लाने तथा उन्हें समुचित अवसर प्रदान करने के लिए विविध योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके लिए प्रदेश में खेल संसाधनों एवं सुविधाओं में काफी विस्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री आज जनपद आगरा के एकलव्य स्टेडियम में इण्डियन क्राॅसबो शूटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्राॅसबो शूटिंग (देशी धनुष) के ‘लोगो’, वेबसाइट व जर्सी का लोकार्पण करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने दुनिया के नये उभरते खेल क्राॅसबो शूटिंग को प्रमोट करने में जुटे आगरा के इन्टरनेशनल क्राॅसबो शूटर विज दम्पत्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज क्रोस्बो के पुरातन भारतीय रूप ’देशी धनुष’ के ‘लोगो’ एवं वेबसाइट की लाॅन्चिंग से इस खेल को एक नयी पहचान मिलेगी साथ ही, क्राॅसबो शूटरों का मनोबल भी बढ़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि खेल और खिलाडि़यों को बढ़ावा देने तथा खिलाडि़यों की विशिष्ट पहचान बनाने के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। ताकि खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ता रहे और वह राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तरों पर नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते रहें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित करने वाले खिलाडि़यों को भी नकद पुरस्कार दिया जाता है साथ ही, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों के प्रशिक्षकों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाने का प्राविधान है।

इस अवसर पर वल्र्ड क्राॅसबो शूटिंग एसोसिएशन की वाइस पे्रसीडेंट सुश्री पैट कोपले समेत स्वीडन, जापान, पुर्तगाल, अमेरिका एवं भारत के 20 इंटरनेशनल क्रोस्बो शूटरों सहित शूटर दम्पत्ति श्री रजत विज व वल्र्ड चैम्पियन श्रीमती हिना विज, संरक्षक श्री नितिन कोहली, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *