Breaking News

साउथ एशियन गेम्स में भारत की शिवानी ने जीते सात स्वर्ण पदक

shivani-kataria-swimmingनई दिल्ली, श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में गुड़गांव की तैराक शिवानी कटारिया ने 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। शिवानी ने 200 मीटर फ्री स्टाइल, 400 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल और 4 अलग-अलग रिले में देश को स्वर्ण पदक दिलाए हैं। 19 अक्टूबर से शुरू हुई चैंपियनशिप में शिवानी जैसे कई खिलाड़ीयों के प्रदर्शन के चलते भारत पदक तालिका में काफी आगे चल रहा है। यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर तक चलेगी। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री का कहना है कि शिवानी ने काफी अच्छा खेला है। आगे भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। हरियाणा से प्रतियोगिता में 2 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रियो ओलंपिक के बाद शिवानी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उधर, शिवानी के पिता हरबीर कटारिया का कहना है कि रियो ओलंपिक के लिए शिवानी ने स्कूल से भी एक साल का ब्रेक लिया है।

अब वह 12वीं की पढ़ाई भी पूरी करेंगी। वह साउथ एशियन गेम्स में भी सिलेबस की किताबें भी साथ लेकर गई हैं। भारत के मुकाबले में कोई नहीं: तीन दिनों का खेल खत्म होने तक भारत के पास तक 90 स्वर्ण, 60 रजत और 14 कांस्य समेत कुल 164 पदक हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका के 19 स्वर्ण, 46 रजत और 73 कांस्य समेत कुल 136 पदक हैं। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश है, जिसने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 8 पदक जीते हैं। इस समय पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की हालत काफी बुरी है और उसके खाते में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 4 पदक हैं। मलदीव्स के पास 2 रजत और 12 कांस्य समेत 14 पदक हैं। तालिका में अंतिम स्थान पर नेपाल है, जिसके पास केवल एक कांस्य पदक है। खेल का एक दिन और बचा है और सूची में ज्यादा उलटफेर होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *