Breaking News

सोनिया गांधी को, आज मिली, अस्पताल से छुट्टी

नयी दिल्ली,  पेट की तकलीफ के कारण दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डा0 डी एस राणा ने एक बयान जारी करके बताया कि श्रीमती गांधी का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक हो गया है। उन्हें शाम सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
सोनिया गांधी को श्फूड प्वाइजनिंगश् के कारण गत सात मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डा0 राणा के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा था।