अखिलेश यादव ने किनको नामित किया, सपा राज्य कार्यकारिणी में सचिव और सदस्य

akhileshलखनऊ,  सामजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य कार्यकारिणी में नौ सचिव जबकि एक विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी अध्यक्ष की सहमति पर कुंवर प्रताप सिंह;गोरखपुर, इंद्रजीत सिंह यादव;बांदा,  शकील अहमद और शिवचरन कश्यप;सुल्तानपुर को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया है।
उन्होंने बताया कि इनके अलावा राम गोपाल सिंह;गाजीपुर, योगेश सिंह यादव;बरेली,  राजेंद्र सिंह कुशवाहा और इलाहीबक्श उस्मानी;आगरा तथा शमीम अंसारी;वाराणसी  को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया है। इसके अलावा दिलीप कल्याणपुरी लखनऊ को राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उम्मीद जताई है कि उक्त सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button