Breaking News

यूपी के छह आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, गोंडा की नई डीएम बनी नेहा शर्मा

लखनऊ, यूपी सरकार की ओर से प्रशासनिक महकमे को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इस क्रम में आज 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।

आज फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन हटाए गए हैं। गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।