Breaking News

अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी तय करेगी-मुलायम सिंह यादव

akhilलखनऊ , समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज एक अहम फैसला लेते हुये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव प्रो रामगोपाल यादव को छह-छह साल के लिये सपा से निष्कासित कर दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश की जगह पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी तय करेगी। जरूरत पडी तो संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायेंगे।
मुलायम सिंह यादव ने आनन फानन में बुलाये संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा,  इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। सपा में निर्णय लोकतांत्रिक ढंग से लिये जाने की परम्परा रही है।

प्रो0 रामगोपाल पर बेहद नाराज मुलायम सिंह यादव ने कहा कि रामगोपाल अखिलेश का भविष्य खराब कर रहा है। अखिलेश इसे समझ नहीं पा रहा है। रामगोपाल  लगातार पार्टी को कमजोर कर रहे हैं और अफसोस की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री इसे समझ ही नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रो0 रामगोपाल यादव ने अखिलेश का भविष्य ही खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री तो निर्विवाद होता है। मैं भी मुख्यमंत्री था। मेरे ऊपर कोई दाग नहीं लगा। मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में कार्रवाई करनी पडी थी। नैतिकता के नाम पर सरकार गंवाई थी लेकिन देश बचाने के लिए मस्जिद की सुरक्षा की। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष ने रामगोपाल यादव द्वारा आगामी एक जनवरी को बुलायी गयी पार्टी की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन को असंवैधानिक करार देते हुये उसमे लोगों के नहीं आने की अपील की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *