अब यूपी मे कांग्रेस उतारेगी, राहुल और प्रियंका को

priyanka gandhiउत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने लोगों से संपर्क करने के कई अभियान शुरू कर दिए हैं।कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी अगले महीने से अपने सबसे लंबे चुनाव प्रचार पर जाएंगे। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा छह सितम्‍बर को देवरिया से शुरू होगी।  राहुल की यात्रा 55 लोकसभा और 223 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी।चार सप्‍ताह के प्रचार के दौरान वे 2500 किलोमीटर की दूरी कवर करेंगे। इस दौरान वे 21 जिलों में सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल इस यात्रा के दौरान बड़ी रैली नहीं करेंगे लेकिन छोटी सभाओं व रोड़ शो करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में सभी ब्‍लॉकों में 25 हजार घरों तक पहुंचने का प्‍लान  बनाया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी बीमार हैं, इसके चलते यूपी में राहुल ही प्रचार की कमान संभालेंगे।शीला दीक्षित और प्रदेश अध्‍यक्ष राज बब्‍बर भी राज्‍य में यात्रा निकाल रहे हैं।सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा भी अक्‍टूबर से प्रचार शुरू कर सकती हैं।प्रियंका  पहली बार रायबरेली और अमेठी से बाहर प्रचार करेंगी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button