अरुण जेटली बोले, भारत ने सही समय पर संरचनात्मक सुधार किए

वाशिंगटन,  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत ने सही समय पर संरचनात्मक सुधार किए हैं और इससे आने वाले समय में देश को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी सहित कुछ अहम सुधार देश की अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक फायदों के मद्देनजर किये गये और इसके फलस्वरूप भारत की विकास दर ऊंचाई की ओर जा रही है।

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर बड़ा हमला

 बसपा के तीन पूर्व विधायकों ने बदला पाला………

लालू यादव ने सीबीआई के पूछताछ के तरीके का किया खुलासा ?

 जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘ऐसे समय में जब विश्व की विकास दर ढाई फीसदी के आसपास है, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था है।

नेपाल में चुनाव को लेकर, मुख्य चुनाव आयुक्त, एपी यादव का बड़ा बयान

 यह सुधारों के लिए सही समय है। आपको चीजों को पटरी पर लाने के लिए मंदी का इंतजार नहीं करना पड़ा।’’ जेटली ने कहा, ‘‘मेरे ख्याल से संरचनात्मक सुधार के लिए यह सही समय है।’’ वित्त मंत्री ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताने वाले लोगों पर निशाना साधा।

लोहिया ट्रस्ट को मिला नया कार्यालय प्रभारी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव-सपा ने बाजी मारी, भाजपा हारी- देखिये पूरे परिणाम

Related Articles

Back to top button