असम के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने आदि शंकराचार्य आश्रम में किया रूद्राभिषेक

मथुरा , असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा की धर्मपत्नी रिनिकी भुइया शर्मा ने आदि शंकराचार्य आश्रम गोवर्धन में वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया।

उन्होंने आदि शंकराचार्य आश्रम में चल रहे महायज्ञ में भी मंगलवार को भाग लिया तथा गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य अधोक्षजानन्द देव तीर्थ से आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने भगवान भेालेनाथ का विशेष अभिषेक भी किया। अपनी गोवर्धन यात्रा से अभिभूत श्रीमती रिनकी भुइया ने कहा कि उन्हें यहां आकर जो सुख की अनुभूति होती है उसको वे वाणी से प्रकट नही कर सकती।

उन्होने कहा कि आदि शंकराचार्य आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने उनके जीवन में एक नई किरण बिखेरी है। यहां आने से उन्हें हर बार नई ऊर्जा मिलती है। वे जब वापस आसाम जाएंगी तो अपने पति को न केवल यहां अपने अनुभवों से अवगत कराएंगी बल्कि उनसे अनुरोध करेंगी कि वे शीघ्र की गोवर्धन का प्रोग्राम बनाए और यहां बरसने वाली धर्म की अमृत वर्षा का लाभ लें जिससे उनकी सरकार असम में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को और तेजी से गति दिला सकें और वहां की जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके ।

Related Articles

Back to top button