अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव गृह में रखे शव को चूहों ने कुतरा, नाराज परिजनों ने किया हंगामा

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के शव गृह मे रखे शव को चूहे खा पर परिजनों ने जमकर बबाल किया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने दोषी कर्मचारियों को जांच के बाद दंड दिया है।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि रविवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी आशुतोष माली 26ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।उसका शव शवगृह में रखा गया था। वहां का फ्रीजर खराब था।शव को बाहर रखा गया था।
उधर परिजनों ने बताया कि सोमवार को शव लेने आए थे।शव को चूहों ने खा लिया था।उनका कहना है कि उन्हें अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि फ्रीजर खराब है । गर्मी को देखते हुए कर्मियों को दो हजार रुपए भी दिए गए।फिर भी लापरवाही की हद हो गई। अस्पताल में शव तक सुरक्षित नहीं है।
घटना की सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। तत्काल कर्मचारियों ने मामले को सम्हालने की कोशिश की पर परिजन नही माने। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सचिन किशोर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामला अतिसंवेदनशील है। जांच के आदेश दिए गए हैं।टीम गठित की जा रही है। दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।





