Breaking News

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के जन्मदिन पर मोदी ने दी बधाई

अमरावती,  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को 68 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल ई.एस.एल.नरसिम्हन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, आंध्र प्रदेश के परिश्रमी मुख्यमंत्री नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वह दीर्घायु हो और उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। नायडू तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नरसिम्हन ने भी नायडू को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राज्य के मंत्रियों, विधायकों और तदेपा नेताओं ने नायडू के निवास स्थान पर जाकर उन्हें बधाई दी। तिरुमाला मंदिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष चडालवडा कृष्णमूर्ति और अन्य अधिकारियों ने भी नायडू को बधाई दी।