Breaking News

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे खोलने पर यूपी रोडवेज रहेगा फायदे मे

agra-express-wayलखनऊ,  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के प्रधान संचालक एचएस गाबा ने  कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के खुल जाने से रोडवेज को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 23 दिसम्बर से जनता के लिए इसे खोल दिया जायेगा।

प्रधान-संचालक ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को 23 दिसम्बर से जनता के लिए खोलने के लिए तैयारियां जोरों पर है। एक्सप्रेस वे पर लोग अपने वाहनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज न चलाएं, इसे सुनिश्चित करने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने आवश्यकतानुसार पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के लिए खासतौर पर व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के जनता के लिए खुल जाने से लखनऊ से दूरी भी लगभग 25 किलोमीटर कम हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों का वक्त भी बचेगा। वे दो घंटे पहले ही लखनऊ पहुंच जाएंगे। अभी रोडवेज की बस में यात्रियों को लखनऊ पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लग जाता है। अगर कहीं जाम मिलता है तो समय और बढ़ जाता है। इस एक्सप्रेस वे के शुरू हो जाने के बाद लखनऊ पहुंचने में आठ से 10 घंटे का समय लगेगा। गाबा ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर अधिकतम गति सीमा दर्शाने वाले साइनबोर्ड सहित अन्य जरूरी साइनबोर्ड और पर्याप्त संख्या में बैरियर भी लगाये जायेंगे। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जायेगी। सुरक्षित यात्रा के लिए जनसाधारण को जागरूक करने के लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीनयुक्त वाहनों को भी लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *