Breaking News

केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना को लेकर आई यह खुशखबरी

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम तथा त्रिपुरा में बीते एक दिन में कोरोना वायरस बीमारी से कोई मौत नहीं हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 12,059 नये मामले सामने आये , जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 26 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 11,805 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 22 हजार 601 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 176 बढकर 1,48,766 हो गये हैं। इसी अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 996 हो गया।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान निकोबार….6……………4932………62
आंध्र प्रदेश………..1012……….880179…..7159
अरुणाचल प्रदेश…..7…………..16767…….56
असम…………….1695……….214423…..1084
बिहार…………….609…………257971…..1515
चंडीगढ़…………184…………..20565……..339
छत्तीसगढ़……..4320………….299284…..3735
दादर नागर हवेली
तथा दमन और दीव…1………….3395………..2
दिल्ली…………..1174………..623865…..10877
गोवा…………….769…………52299……..770
गुजरात…………2491………..256315……4394
हरियाणा……….908…………264429……3027
हिमाचल प्रदेश…497………..56371………983
जम्मू और कश्मीर..631…….122275……..1944
झारखंड…………..428…….117474……..1077
कर्नाटक………….5987…..923811……..12233
केरल…………….67795…890720…….3848
लद्दाख…………….72………9542………..130
लक्षद्वीप…………..86……….65…………….0
मध्य प्रदेश………2074…. 250320…….3820
महाराष्ट्र………..36192…..1953926…..51280
मणिपुर………….109……..28636………372
मेघालय………..102………13596………147
मिज़ोरम…………23………..4350…………9
नागालैंड………..85…………11975……..88
ओडीशा……….797…………332842….1909
पुड्डुचेरी………..317…………38299…….654
पंजाब…………2156……….166643……5640
राजस्थान……..1527………313819…….2772
सिक्किम……….75…………5898……….135
तमिलनाडु…….4417……..824527……12382
तेलंगाना………1939……..292032…….1610
त्रिपुरा…………11………..32950………..391
उत्तराखंड……937………93877………..1664
उत्तर प्रदेश…..4438……588148……….8686
पं बंगाल…….4895…….556081………10202
कुल……….148766…..10522601…..154996