Breaking News

इन इलाकों में हुई भारी बारिश,कल भी है संभावना….

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में गुरुवार को मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रात के तापमान में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से कुछ डिग्री उपर बना हुआ है।

पंजाब में मोहाली, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरुदासपुर, पठानकोट और जालंधर में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई और काले बादल छाए रहे जिसकी वजह से दृश्यता घट गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और करनाल उन कुछ जगहों में शामिल हैं जहां बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और केंद्र शासित चंडीगढ़ में यह 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक और बारिश का पुर्वानुमान व्यक्त किया है।