Breaking News

इन इलाको में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

पुणे,  अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

दिन का तापमान असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना सामान्य से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल के कुछ  हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। देश के मैदानी इलाके रायलसीमा के अनंतपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात का तापमान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर  रहा।

पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। रात का तापमान हरियाणा के करनाल में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई स्थानों पर तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के अलग.अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।