Breaking News

इन घरों में काटी गई गाय,मचा हड़कंप…

नई दिल्ली, गांव नूरपुर स्थित दो घरों में  गोवंश काटने की सूचना पर पुलिस ने बिसाहड़ा कांड की घटना को ध्यान में रखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच में पुलिस ने दोनों घरों में फ्रिज से मांस बरामद किया। इसके गोमांस होने की आशंका के तहत गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन कानून के तहत मामला दर्ज करके दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पशु चिकित्सक को भी जांच के लिए बुलाया। इसके बाद नमूना जांच के लिए मथुरा लैब भेज दिया।

गोशाला में इस युवक ने किया कई गायों के साथ रेप…

अगर आप के पास है ये चीज, तो मिल जाएगी ये सरकारी नौकरी….

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नूरपुर गांव में दो मकान में गोवंश को काटकर मांस रखा गया है। दोनों आपस में पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित थे। पुलिस ने जाहिद पुत्र निजामुद्दीन के मकान से फ्रिज में रखा 20 किलो मांस, मवेशी काटने का सामान और अवैध हथियार बरामद किया। इसके बाद याकूब के मकान में छानबीन की। यहां पर भी फ्रिज में 10 किलो मांस और अवैध हथियार बरामद किया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर जाकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला है कि एक आरोपी ने एक छोटा गोवंश गांव में पकड़कर काट दिया था और इसके मांस को सौ रुपये किलो में बिरयानी वालों को बेच दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी घर के पास अहाते में गोवंश को काटकर मांस की बिक्री करते हैं। एक आरोपी जाहिद छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है।

इस रॉयल फैमिली में निकली वैकेंसी, 26 लाख होगी सैलरी

लग्जरी कार पर गोबर लगाकर घूम रही है ये महिला,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विनीत जायसवाल, एसपी देहात ने बताया कि, नूरपुर में जाहिद के घर के फ्रिज से 20 किलो मांस, 4 छुरे, 1 कुल्हाड़ी, तराजू, 1 बंदूक व 4 कारतूस और याकूब के घर से फ्रिज में रखा 10 किलो मांस, 1 बंदूक व 3 कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना जारचा में धारा 3/5/8 गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन और 3/11 पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगले पीएम का नाम बताने पर ये कंपनी दे रही है बंपर छूट…..

आज से दूध हुआ इतना महंगा ,कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान…..

एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने छोटा गोवंश पकड़कर काटने और बिरयानी वालों को सौ रुपये में बेचने की जानकारी दी है। गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आशंका है, कि बरामद किया गया गोमांस ही है, लेकिन पुष्टि लैब से रिपोर्ट आने पर ही होगी।