इसरो को बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति रामनाथ ने कहा- आप पर देश को गर्व

नयी दिल्ली,  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद कहा कि चंद्रयान-2 मिशन के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम ने अनुकरणीय प्रतिबद्धता और साहस दिखाया है।

श्री कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “ चंद्रयान 2 मिशन के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम ने अनुकरणीय प्रतिबद्धता और साहस दिखाया है। देश को इसरो पर गर्व है। हम सभी को सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है।”

गौरतलब है कि चांद पर उतरने से महज 2.1 किलोमीटर पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का धरती पर स्थित मिशन नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था।

Related Articles

Back to top button