इसरो ने रचा इतिहास, ऑर्बिटर से सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर ‘विक्रम’

चेन्नई, चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर सोमवार को सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग हो गया और इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने की यात्रा में चंद्रयान-2 के हिस्से में एक और सफलता जुड़ गई है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, “ चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर आज दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर सफलतापूर्वक ऑर्बिटर से अलग हो गया।”