Breaking News

उत्तराखंड में बसपा ने, कांग्रेस के प्रत्यााशियों की स्थिति की खराब

देहरादून ,  उत्तराखंड में नैनीताल और हरिद्वार लोक सभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस के चुनावी समीकरण गड़बड़ाने के आसार बन रहे हैं। बसपा के कांग्रेस के वोटों में सेंधमारी करने की स्थिति का सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जा सकता है।

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख इन लोगों के लिए नहीं बढ़ी…

नैनीताल सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा ने ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है जो राज्य विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत मुख्यमंत्री रहते हुए भी दो.दो विधानसभा सीटों पर भाजपा के हाथों करारी हार का सामना कर चुके है, तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी रानीखेत से विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बसपा कांग्रेस को इस सीट पर कितना नुकसान पहुंचाएगी यह मतदान के बाद ही पता चल पाएगा। किन्तु राजनीतिक हलको में यह तय माना जा रहा है कि बसपा प्रत्याशी जितना मजबूत होगा उतना ही नुकसान मुख्य रूप से कांग्रेस को होगा। इससे भाजपा को फायदा हो सकता है।

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

कांग्रेस के सूत्र भी स्वीकार करते हैं कि नैनीताल सीट पर भाजपा एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है जबकि कांग्रेस मेें आपसी गुटबाजी के चलते जो अंतरकलह, उसका खामियाजा भी चुनाव में श्री हरीश रावत को भुगतना पड़ सकता हैै। बसपा के रूप में खतरे की घंटी के अलावा भाजपा में एकजुटता कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….

हाल ही में खोजा गया मानव शरीर का ये अज्ञात अंग,जाने शरीर के उस नए ‘अंग’ के बारे में..

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होते हैं टॉयलेट सीट से कई गुना ज्यादा कीटाणु, रिसर्च में खुलासा

इस देश में गायों के लिए बनाए गए शौचालय…

पेटीएम दे रहा है रोज इतने रुपये कामने का सबसे बड़ा मौका ,ऐसे करें