उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी ईद उल अज़हा की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली,  उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने देशवासियों को आज ईद उल अज़हा की शुभकामनाएं देते हुये उम्मीद जाहिर की कि त्याग और बलिदान का यह त्योहार समाज में प्रेम और करुणा की भावना को मजबूत बनायेगा।

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ईद उल अजहा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। यह त्याग और ईश्वर पर अटूट आस्था एवं विश्वास का पर्व है। आवश्यक है कि समाज ईद उल अजहा के इस अंतर्निहित संदेश को पहचाने और जिए।’’

उन्होंने कहा यह त्योहार मानवजाति को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और कार्यशैली में सत्यवादिता और दया के मूल्यों का पालन करने के लिये प्रेरित करता है। उपराष्ट्रपति ने उम्मीद जतायी कि यह पावन पर्व देश में अमन, चैन और समृद्धि का वाहक बनेगा।

Related Articles

Back to top button