Breaking News

उप्र. में बदली-धूप के बीच तेज हवाएं और बारिश की सम्भावना

लखनऊ, मौसम में बीते दिनों हुए परिवर्तन का असर रविवार को भी यहां देखने को मिला। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बदली छायी रहने से सूरज की तपिश कुछ कमजोर पड़ती दिखायी दी, जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली। कुछ स्थानों पर सुबह हवाएं चलने की वजह से भी पारे में कमी देखने को मिली। हालांकि उमस ने जरूर लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की सम्भावना जताई है। अगले चौबीस से अड़तालीस घंटों में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। वहीं राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अगले चौबीस घण्टों में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की सम्भावना है। मौसम में परिवर्तन के कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि रविवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घण्टों में झांसी जनपद सबसे गरम जनपद रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।