Breaking News

एक अप्रैल, मूर्ख दिवस के अलावा, बहुत खास है ये तारीख

नयी दिल्ली,  एक अप्रैल को भले ही दुनिया में लोग एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं।

1582 मे  फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।  जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा। भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है। नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

एक अप्रैल 1976 को ही केलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स स्टीव वोजनीक और रोनाल्ड वेन ने एप्पल इंक की स्थापना की। शुरू में इसके नाम में कंप्यूटर शब्द भी जोड़ा गया था, लेकिन 9 जनवरी 2007 को इसके नाम से कंप्यूटर शब्द हटा लिया गया और स्टीव जाब्स ने पहला आई फोन बाजार में उतारा। राजस्व के हिसाब से एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है और फोन निर्माण में दूसरे नंबर पर है।

वर्ष 1889  मे , 1 अप्रैल को ही हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू हुआ। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।

1  अप्रैल 1912  को भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1  अप्रैल 1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1  अप्रैल 1976 को  टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1  अप्रैल 2004 को गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।