Breaking News

एक दिन में मुंबई पुलिस के 303 जवान संक्रमित, इतनी गई जान

मुंबई , महाराष्ट्र पुलिस पर कोरोना वायरस का कहर निरंतर जारी है और पिछले 24 घंटों में 303 इससे संक्रमित हुए और पांच की इसने जान ले ली।

महाराष्ट्र पुलिस के शुक्रवार को जारी आंकड़ो के अनुसार बल के अब तक कुल 13,180 कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1387 अधिकारी और 11,793 सिपाही हैं। बल के कुल संक्रमितों में से 10,655 ने कोरोना को शिकस्त दे दी है। कोरोना को मात देने वालों में 1060 अधिकारी और 9595 कर्मी हैं।

कुल सक्रिय 2389 मामलों में 313 अधिकारी और 2076 कर्मी हैं। बल के अब तक 136 कर्मियों की कोरोना से जान जा चुकी है जिसमें 14 अधिकारी और 122 पुरुषकर्मी शामिल हैं।